ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गांव के विकास से ही देश के विकास की रफ्तार बढ़ेगी : श्रवण कुमार

नालंदा। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बेन प्रखंड़ में विकास योजनाओं का उद्धाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उमराव बिगहा में तीन लाख रूपये की लागत से ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई, बेन प्रखंड़ के अकौना पंचायत अंतर्गत अकौना में नौ लाख तिरानवे हजार की लागत से पीसीसी ढलाई का उद्धाटन, अकौना पंचायत के तोडल बिगहा गांव में छह लाख की लागत वाली सीढ़ी घाट का शिलान्यास, अकौना में पांच लाख इक्यावन हजार की लागत से सड़क मरम्मति एवं पीसीसी ढलाई का शिलान्यास, अकौना में दो लाख 61 हजार की लागत से ईंट सोलिंग, नाला एवं पीसीसी ढलाई का उद्धाटन किया। इस मौके पर मंत्री श्री कुमार ने कहा कि बिहार की सरकार में शहर के साथ साथ गांवों के विकास का भी काम कर रही है। गांवों के विकास से हीं देश के विकास की रफतार बढेगी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हर क्षेत्र में विकास का काम किया गया है। हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रख कर योजनाओं का क्रियान्वयन कराया गया है। विकास की रौशनी से कोई भी वर्ग अछूता नहीं रहा। जिसका नतीजा है कि बिहार तेजी से विकास कर रहा है। सरकार का प्रयास है सात निश्चय योजना के तहत गांवों में संपूर्ण विकास की योजनाएं पहुंच सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.