ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिद्धारमैया का इमोशनल कार्ड, यह मेरा अंतिम चुनाव 

बेंगलुरु । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने घोषणा की कि यह विधानसभा चुनाव एक उम्मीदवार के रूप में उनका अंतिम चुनाव है। उन्होंने बुधवार को वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर अपने गृह क्षेत्र में रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान सिद्धारमैया ने कहा, इस विधानसभा चुनाव के बाद, मैं चुनावी राजनीति छोड़ दूंगा। वरुणा के लोग हमेशा मेरे साथ रहे हैं और उनके समर्थन के कारण मैं अपने राजनीतिक करियर में इस मुकाम पर पहुंचा हूं। यह मेरा आखिरी बार वरुण निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा भरने वाला होगा।
बता दें कि 75 वर्षीय सिद्धारमैया पहली बार 1983 में चामुंडेश्वरी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। उन्होंने जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने2013–2018 के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया। 2018 के विधानसभा चुनावों में, सिद्धारमैया ने बादामी और चामुंडेश्वरी निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने केवल बादामी जीता। इस विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस नेता अपने पारंपरिक वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, सिद्धारमैया कोलार से टिकट चाहते थे, लेकिन उन्हें नहीं दिया गया।
अगर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में विजयी होती है, तब सिद्धारमैया की नजर फिर मुख्यमंत्री पद पर है। हालांकि उन्हें डीके शिवकुमार से कड़ी चुनौती मिल सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.