ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‎लिंगायत समुदाय पर कांग्रेस का रहेगा ‎विशेष फोकस

बैंगलुरु । कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राज्य में राजनीतिक दलों ने लिंगायतों को लुभाने की भी तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कर्नाटक दौरे पर हैं। यहां पार्टी का एक बड़ा रोड शो कर रहे हैं। राहुल गांधी का यह रोड शो काफी खास है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके जरिए लिंगायत समाज पर कांग्रेस का अधिक फोकस होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बागलकोट जिले में बसवा जयंती समारोह में शामिल होंगे। राहुल के इस कार्यक्रम से जुड़ने के पीछे की खास वजह लिंगायत समुदाय तक उनकी पहुंच बढ़ाना माना जा रहा है। राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान बागलकोट और विजयपुर जिलों का करेंगे दौरा। फिर कुदालसंगम मंदिर और बसवन्ना के यूनिटी हॉल पहुंचेंगे। कुदालसंगम में राहुल बसवा मंडप में बसव जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल। दसोहा भवन में करेंगे प्रसाद ग्रहण। रात में विजयपुर में ठहर सकते हैं राहुल। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोलार में एक रैली की थी। 16 अप्रैल को हुई इस रैली में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि महिलाओं को 2000 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। साथ ही 3000 हजार रुपए राज्य के हर ग्रेजुएट को 2 साल तक दिए जाएंगे। हर महीने हर परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा, जैसे वादे करते हुए राहुल ने कहा था कि इन सभी वादों को पूरा किया जाएगा। कोलार वही स्थान है जहां राहुल गांधी ने साल 2019 में एक चुनावी रैली के दौरान मोदी सरनेम पर टिप्पणी की थी। उन्होंने नीरव मोदी, ललित मोदी का नाम लेते हुए कहा था कि आखिर सभी चोरों के सरनेम मोदी क्यों हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.