ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीएस येदियुरप्पा का दावा, पूर्ण बहुमत से कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनाएंगे

बेंगलुरु। पूर्व सीएम बीएस ये‎दियुरप्पा ने दावा ‎किया है ‎कि कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने हाल ही में ‎दिए अपने एक इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा 224 सदस्यीय विधानसभा में 125-130 सीटों को जीतने के साथ कर्नाटक में सत्ता में वापसी करेगी। येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि पार्टी आलाकमान एक लिंगायत मुख्यमंत्री की मांग पर विचार करेगा। हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार  के लिए चुनाव में गंभीर चुनौती की भविष्यवाणी करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को हुबली-धारवाड़ सीट पर कठिन लड़ाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पे-सीएम अभियान चुनावी नतीजे देने में विफल रहेगा। वहीं भाजपा में अपने बेटे विजयेंद्र की संभावनाओं पर बात करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक भाजपा के उपाध्यक्ष को शिकारीपुरा सीट से बाहर भी कार्यकर्ताओं के बीच बड़ी लोकप्रियता हासिल है। अपने स्वयं के प्रचार कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी योजना कम से कम 80 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों का दौरा करने की है। जिसके लिए उन्होंने एक दिन में चार सीटों का लक्ष्य रखा है।
एक सवाल के जवाब में  येदियुरप्पा ने कहा था कि जगदीश शेट्टार को 99% टिकट मिलेगा। आखिर में क्या गलत हुआ? तो येदियुरप्पा ने कहा कि ‘मैं इन मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहता। जगदीश शेट्टार को उनकी पत्नी के लिए टिकट देने का वादा किया गया था। अमित शाह ने भी उन्हें निजी रूप से फोन किया, उन्हें दिल्ली आने और राज्यसभा सदस्य और बाद में केंद्रीय मंत्री बनने के लिए कहा। उन्होंने मना कर दिया। उनको इसके नतीजे भुगतने होंगे। मेरे हिसाब से शेट्टार के लिए हुबली-धारवाड़ सीट जीतना बहुत मुश्किल है।’ बीएल संतोष के पार्टी को नियंत्रित करने वाले बयान पर येदियुरप्पा ने कहा कि यह सच नहीं है। पार्टी में सब बराबर हैं। संतोष ने खुद सार्वजनिक तौर पर कहा था कि बीजेपी में ऐसी चीजें नहीं होती हैं। पीएम मोदी और अमित शाह जो कहते हैं, उसे हर कोई मानता है।
पे-सीएम कैंपेन को लेकर पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। यह सब कांग्रेस द्वारा फैलाया गया झूठ है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। येदियुरप्पा ने कहा कि हम पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ रहे हैं। किसी लिंगायत नेता को बीजेपी का सीएम कैंडिडेट घोषित करने की होड़ के बारे में येदियुरप्पा ने कहा कि ‘करीब 85 फीसदी लिंगायत समुदाय बीजेपी का समर्थन कर रहा है। हमारे कई नेताओं की मांग है कि किसी लिंगायत को अगला मुख्यमंत्री बनना चाहिए। स्वाभाविक रूप से हमारा केंद्रीय नेतृत्व चुनाव के बाद फैसला करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.