ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोयला खनिक मजदूर दिवस का आयोजन महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग

जहानाबाद। स्थानीय एस.एन सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद में आज कोयला खनिक मजदूर दिवस का आयोजन महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग एवं आइ.क्यू.ए.सी की पहल पर प्राचार्य प्रो.डॉ.अरुण कुमार रजक की अध्यक्षता में किया गया। आज के कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष मो.इंतखाब आलम ने कहा कि कोयला एक प्राकृतिक संसाधन है जिसका सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। वर्तमान समय में विश्व के कोयला उत्पादक देशों में भारत पांचवें स्थान पर है। भारत में कोयला के साथ-साथ तेल, प्राकृतिक गैस, बाक्साईट, डोलोमाइट, चुना पत्थर, जिप्सम जैसे धातु एवं गैर धातु खनिजों का भंडार मौजूद है। किंतु कोयला खनन में कार्यरत श्रमिक की आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी स्थिति अन्य मजदूर की अपेक्षा दयनीय है। जिसमें काम के अधिक घंटे, असुरक्षित वातावरण में कार्य करना। श्वसन संबंधी समस्याएं इत्यादि प्रमुख है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21, 23, 42 आदि में भी श्रमिकों के अधिकार सुनिश्चित किए गए हैं। इस विषय को विस्तार देते हुए आइ0 क्यू0 ए0 सी0 के समन्वयक डॉ0 सुबोध कुमार झा ने कोयला श्रमिकों के शोषण के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी दुरावस्था में सुधार के कई प्रयास हुए हैं पर अभी और प्रयास की जरूरत है। प्रोफेसर डॉ.उमाशंकर सिंह ने कोयला श्रमिक के विषम परिस्थिति में संघर्षपूर्ण जीवन यापन करने के बारे में बताया। डॉ.बबलू कुमार ने कोयला एवं कोयला मजदूर के आर्थिक पक्ष पर प्रकाश डाला तथा ओम प्रकाश वर्मा ने कोयला श्रमिकों की दक्षता के संदर्भ में कार्य पर होने वाले परेशानी की बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ.अख्तर रोमानी, डॉ. एन.पी. सिंह, डॉ.कविंदर भगत, डॉ. ज्योतिमाया, पंकज कुमार, विजय कुमार व शिक्षकेतर कर्मी रास नारायण भगत, शशि भूषण सिंह, संजय कुमार, ब्रजेश कुमार, विकाश कुमार, राजीव कुमार सिंह इत्यादि सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में स्वागत संभाषण सत्येंद्र कुमार द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष मो.इंतखाब आलम ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.