ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विकासशील इन्सान पार्टी की बैठक आयोजित

 कटिहार। विकासशील इन्सान पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक दुर्गा स्थान कटिहार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रकाश सिंह निषाद ने की । मुख्य अतिथि चन्दन सहनी राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, ब्रह्मदेव चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भाग लिया। किशोर कुमार मंडल अपने वक्तव्यों में कहा लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत जिला कमेटी, प्रखंड कमिटी, पंचायत कमिटी और बूथ कमेटी का गठन चार महीने में बनाने का लक्ष्य रखा गया है। चन्दन सहनी ने कहा कि भीआईपी पार्टी चले गांव की ओर कार्यक्रम निर्धारित की गई है। इसके तहत बारह प्रकोष्ठ के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ब्रह्मदेव चौधरी ने कहा कि युवा और महिलाओं के कमिटी को प्राथमिकता दी जाएगी। संगठन के गठन उपरांत सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। प्रकाश सिंह निषाद ने कहा कि कटिहार में सदस्यता अभियान गांव में बैठक आयोजित कर बड़े पैमाने पर किया जाएगा। कमिटी गठन के लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण किया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वक्ताओं ने एकसूर में कहा कि हमारी तैयारी ऐसी होगी कि गठबंधन के बिना भी हम चुनाव लड़ने में सक्षम हों। बैठक में रूपेश कुमार, खगेन्द्र चौधरी, हालिम जांबाज, शैलेश सिंह, शंभू चौधरी, हीरा सिंह, योगेन्द्र सहनी,राजू दास, मुकेश मंडल,राजू पासवान,जिछू केवट, सरोज केवट, ललित विश्वास,अनुज कुमार, चक्रधारी मंडल,मनीकांत मंडल, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.