ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन की मौत, बहनोई जख्मी पावापुरी हॉस्पिटल में इलाज जारी

बिहारशरीफ । गिरियक थाना अंतर्गत पुरैनी गांव के समीप शनिवार को अवैध बालू लोड ट्रैक्टर से कुचलकर कार सवार दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। जबकि, दूल्हा का बहनोई घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक, ट्रैक्टर समेत फरार हो गया।
मृतकों में दुल्हन गिरियक के सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी और उसका पति नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के महराना गांव निवासी तुला चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार शामिल है। मृतक के जख्मी बहनोई विम्स में इलाजरत हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को नवादा जिला से बारात आई थी। शादी के शनिवार की शाम कार में सवार हो दूल्हा के साथ दुल्हन ससुराल जा रही थी। उसी दौरान पुरैनी गांव के समीप अवैध बालू लोड ट्रैक्टर कार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। जबकि, दूल्हा के बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सतौआ में हर दिन बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन होता है। लोगों ने पुलिस पर भी बालू धंधेबाजों से मिलीभगत का आरोप लगाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.