प्रशासन का बल प्रयोग अन्याय पूर्ण: जगलाल चौधरी
बिहारशरीफ। सिलाव प्रखंड के नियामत नगर गांव का खेल के मैदान में धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस बल प्रयोग अन्याय पूर्व है।
जनता दल यूनाइटेड किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जगलाल चौधरी एवं महासचिव संजय पासवान ने कहा कि ग्रामीण नियामत नगर में प्रशासन परंपरा से बच्चों के खेल मैदान में एफडीआई गोदाम बनाना चाह रहा है, जबकि गोदाम बनाने के लिए उसी गांव में 06 एकड़ अन्य भूमि उपलब्ध है। उनके अनुसार तत्कालीन अंचलाधिकारी ने निहित स्वार्थी तत्वों से घालमेल कर सरकार को खेल मैदान पर ही गोदाम बनाने की गलत अनुशंसा कर दी थी। ग्रामीण खेल मैदान को खत्म करने की साजिश के विरोध उद्वेलित है। संयुक्त बयान में नेताद्वय ने साफ कहा कि सरकार को गोदाम बनाना है, तो प्रशासन को अपनी योजना में सुधार करना होगा और 06 एकड़ वाली भूमि पर ही गोदाम बनाना होगा। ग्रामीण और बच्चे खेल मैदान पर कभी भी गोदाम बनाने नहीं देंगे।