टेम्पो चालक महिला कर्मचारी का बैग लेकर हुआ फरार
जहानाबाद ! जहानाबाद सदर अस्पताल की महिला कर्मी रेड क्रौस में डियूटी के लिए जा रही थी। जब टेम्पो से उतर कर किराया देने लगी टेम्पो ड्राइवर ने खुदरा की मा॑ग की। महिला कर्मी ने अपनी बैग को टेम्पो में छोड़कर खुदरा कराने गई तो टेम्पो चालक महिला का बैग लेकर फरार हो गया। महिला ने टेम्पो का नम्बर देख लिया था जिससे तत्काल एक परिचित अ॑कित कुमार को मोबाइल से सूचित किया और अ॑कित ने ट्रेफिक पुलिस को इसकी सूचना दी। इन दोनो की सुझबुझ से टेम्पो चालक को लाल म॑दिर के पास टेम्पो सहित धर दबोचा। नगर थाना को ट्रैफिक पुलिस ने चालक को सुपुर्द किया। बताया जाता है कि चालक टेहटा के बगबार गाँव का रहने वाला खुर्शीद है। वही महिला कर्मी अलका ने बताया कि मेरी डियूटी आज रेड क्रौस भवन में थी और मैं डियूटी जा रही थी तथा मेरे साथ इस तरह का घटना घटी है।