टेम्पो चालक की दादागिरी,आर्मी के जवान को पीट कर किया घायल
जहानाबाद ! जिले में टेम्पो चालक की दादागिरी चरम सीमा है। क्या मजाल जो टेम्पो चालक के बिना इजाजत के उसके टेम्पो पर उसकी मर्जी के किसी सीट पर बैठ जाये। टेम्पो चालक की दादागिरी के डर से सवारी भी टेम्पो पर सहम के बैठते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है कि आर्मी के जवान को टेम्पो चालकों ने जबरदस्त पिटाई कर अस्पताल भेज दिया। आर्मी के जवान जख्मी शिशिर कुमार ने बताया कि मैं जोधपुर में आर्मी स्पेशल फोर्स में पोस्टेड हूँ। मैं अपनी डियूटी से छुट्टी पर घर जा रहा था। जहानाबाद के बतीस भॅवरीया के पास टेम्पो के पीछे सीट पर अपने समान के साथ बैठा तो टेम्पो चालक ने मुझे आगे वाला सीट पर बैठने के लिए बोला। जिसपर टेम्पो चालक से कहा कि मेरा बैग में टूटने वाला समान है। तथा आगे जगह कम है। जिससे समान बरबाद हो सकता है। इसी बात पर कहासुनी होते देख वहां पर और टेम्पो चालक पहुंच गये और मेरे साथ धक्का मुक्की करने लगे और मुझे मारपीट कर जख्मी कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस की उपस्थिति में भी टेम्पो चालक की यही दादागिरी सवारियों के साथ किया जाता है और पुलिस मुकदर्शक बनी रहती है। आर्मी के जवान ने बताया कि लिखित आवेदन नगर थाना में टेम्पो चालक के विरुद्ध दिया है।