ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीजिंग ओलंपिक 2022 में पिता के नक्शे कदम पर खिलाड़ी जोहान्स स्ट्रोल्ज 34 साल बाद जीता स्वर्ण पदक

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में आस्ट्रिया के स्कीयर खिलाड़ी जोहान्स स्ट्रोल्ज ने अल्पाइन संयुक्त दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर अपने घर की पदक जीतने की परंपरा को बरकरार रखा। 34 साल पहले 1988 के कैलगरी ओलंपिक खेल में पिता ह्बर्ट ने भी अल्पाइन स्कीइंग स्पर्धा में पीला तगमा हासिल किया था। उसी साल उन्होंने स्लैलम में रजत भी जीता था। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने दौड़ के दौरान नॉर्वे के अलेक्जेंडर ओमोद किल्डे से 0.58 सेंकड से आगे रहे। ओलंपिक पहुंचने से पहले स्ट्रोल्ज एक महीने पहले तक राष्ट्रीय टीम में भी नहीं थे। तब तक केवल एक विश्व कप स्लैलम जीता था। उस वक्त अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 10वें स्थान पर थे।

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिकी खिलाड़ी चोल किम ने बृहस्पतिवार को स्नोबोर्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करते ही इतिहास रच दिया। लगातार दो ओलंपिक में स्नोबोर्ड हाफपाइप खिताब जीतने वाली वह पहली महिला हैं। इससे पहले 2018 के प्योंगचांग ओलंपिक में इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। खेल में 21 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने 94 अंक लेकर पहले स्थान पर कब्जा किया। वहीं स्पेन की कैराल्ट केस्टलेट ने 90.25 स्कोर के साथ रजत और जापान की सेना तोमिता ने 88.25 अंक के साथ कांस्य हासिल किया। किम ने कहा, मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत सफल रही। मुझे पता था कि कैसे दौड़ में आगे रखना है और कुछ नया करते हुए जीत मिली। लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतना मेरे सपने को सच करने जैसा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.