ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत Vs वेस्टइंडीज तीसरे वनडे में खाता खोले बिना पवेलियन लौटे विराट कोहली 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और मेजबान टीम ने 16 रन के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। इसमें कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के विकेट शामिल हैं। रोहित 13 और विराट खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। दोनों को तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने मैच के चौथे ओवर में अपना शिकार बनाया। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में अब तक केवल 26 ही बनाए हैं। विराट वनडे में 15वीं बार खाता खोले बिना आउट हुए हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भारतीयों में ऐसे बल्लेबाज हैं, जो वनडे में सबसे ज्यादा 20 बार जीरो पर आउट हुए हैं। वहीं, 2011 विश्व कप में  मैन आफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह 18 बार जबकि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 16 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं। कोहली के बाद सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग ही हैं, जो वनडे में 14-14 बार बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं। हालांकि यह आंकड़ा 1 से 7 नंबर तक बल्लेबाजी करने वाले भारतीय बल्लेबाजों के हैं।  क्रिकेट के तीनों में फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने के बाद मामले में विराट अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए है। इस मामले में उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.