ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अखिलेश के राज में कभी यूपी के गरीबों का भला नहीं हुआ: अमित शाह

बरेली| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अखिलेश के राज में कभी भी यूपी के गरीबों का भला नहीं हुआ। अमित शाह आज यहां एक चुनावी जनसभा में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधा। अमित शाह बोले ”अखिलेश के राज में कभी यूपी के गरीबों का भला नहीं हुआ।”

गृह मंत्री ने कहा कि पहले चरण में सपा-आरएलडी साफ हो चुकी है। उन्होंने कहा, ”मैं आपको विश्वास दिला रहा हूं कि भाजपा तीन सौ सीटो से पार जा रही है। एक बार फिर योगी सरकार बन रही है। 2017 से पहले जब मैं यूपी आता था तो एक ही मांग थी कि गुंडाराज खत्म कर दो। आज योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रूहेलखंड से गुंडाराज खत्म कर दिया है।”

गृह मंत्री ने आगे कहा, ” उत्तर प्रदेश के तीन बड़े माफिया नाम है- आजम खां, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी। अब ये तीनों जेल में है। गलती से भी सपा की सरकार बनी तो ये तीनों जेल में रहेंगे क्या। ये भाजपा ही है जो माफियाओं को जेल भेजती है।”

अमित शाह ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बाद भी अर्थव्यवस्था में छठें नंबर पर था, आज योगी की सरकार ने अर्थव्यवस्था को दूसरे नंबर पर लाया है। हम धारा 370 हटाना चाहते थे और अखिलेश बाबू विरोध करते थे, कहते थे कि खून की नदियां बहेंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी के सबका साथ-सबका वि कास के नारे पर चलती है।योगी सरकार ने यूपी से माफिया राज को खत्म किया। आज अतीक अहमद, आजम खान जेल में हैं। लोगों में भय का माहौल खत्म हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी के सबका साथ-सबका विकास के नारे पर चलती है। योगी सरकार ने यूपी से माफियाराज को खत्म किया। लोगों में भय का माहौल खत्म हुआ है। भाजपा की सरकार ने दो करोड़ घरों में शौचालय बनवाया। आज गरीबों को इलाज के लिए भाजपा ने हर गरीब को 5 लाख तक का सारा इलाज आयुष्मान कार्ड से मुफ्त कराया। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है, लेकिन अखिलेश बाबू ने गरीबों को इलाज नही मुहैया कराया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.