ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात से लौट रहे 3 बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने कुचला…दर्दनाक मौत

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु की।

शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों युवक
बिजनौर नूरपुर मार्ग स्थित गांव पैजनियां चौराहे के निकट विवाह समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवारों की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी पीर से हल्दौर क्षेत्र ग्राम अथाई शेख निवासी मोहम्मद आमिर के घर बारात आई थी। बरात में गांव उमरी पीर निवासी सलमान पुत्र शमीम,फरदीन पुत्र रहीसुद्दीन व आजमीन पुत्र अनीस भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। रविवार रात 12ः00 बजे जब तीनों बाइक सवार घर लौट रहे थे तो अज्ञात वाहन ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी।

परिजनों में मचा कोहराम
इस भीषण टक्कर में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को यह जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनके घर में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.