ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सासाराम जेल में बंद पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

सासाराम शहर में रामनवमी पर हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में गिरफ्तार पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद की मंगलवार को जेल में तबीयत बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सक ने इलाज किया. बताते हैं कि सासाराम मंडल कारा में विधायक की तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ केएन तिवारी ने बताया कि पूर्व विधायक बहुत कमजोरी महसूस कर रहे हैं. जांच के लिए ही उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है. सभी जांच रिर्पोट आने के बाद जेल प्रशासन को उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी. विदित हो कि रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में हुई हिंसा और आगजनी मामले में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को बीते 29 अप्रैल 2023 को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था. उनकी गिरफ्तारी सासाराम नगर थाना कांड संख्या 275/2023 से जुड़ी है. 8 मई 2023 को जिला व्यवहार न्यायालय सासाराम से उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.