ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने लगाया जनता दरबार । फरियादियों की सुनी फरियाद

अरवल ! जनता दरबार में जिलाधिकारी, श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा 33 फरियादियों की फरियाद को सुना गया। जो परिवादियों के आवेदन के शीघ्र निष्पादन हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम रोहाई निवासी मिथिलेश कुमार ने जनता दरबार में बताया कि मेरा निजी जमीन पर जल जीवन हरियाली के तहत आहर की उड़ाही की जा रही है तथा आहर को छोड़कर मेरे निजी जमीन में पिंड बना दिया गया है। इसे हटाने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी करपी को मामले की जाँच कर तीन दिन के अन्दर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। कुर्थी थाना स्थित ग्राम तकेया निवासी ओमप्रकाश कुमार ने अपने फरियाद में बताया कि विकलांग हूँ तथा मेरे पिता जी का आपातकालीन मृत्यु हो गई। जिसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा चार लाख तथा इंदिरा आवास दिलाने का आश्वासन दिया गया था। कृपाकर मुआवजा एवं इंदिरा आवास दिया जाय। इस संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी कुर्था को दो दिनों के अन्दर अग्रेतर कार्रवाई कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। परासी थाना स्थित ग्राम कामता निवासी निवासी नवल किशोर शर्मा जनता दरबार में बताया कि मैं बिजली बिल ससमय भुगतान करता आ रहा हूँ। बिजली विभाग द्वारा मीटर रीडिंग करने के बाद बिल ज्यादा आने लगा है। इस मीटर रीडिंग को सुधार कर बिल कम करवाने की कृपा की जाय। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को जाँच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.