ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

JDU के साथ टकराव की राह पर चल रही BJP ने कहा- बिहार में गठबंधन सरकार अपने 5 साल पूरे करेगी

पटनाः बिहार में पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ टकराव की राह पर चल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। हुसैन ने कहा, “सरकार बिना किसी ‘किंतु-परंतु’ के सत्ता में अपने पांच साल पूरे करेगी।” उन्होंने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर उद्योग मंत्री के रूप में अपनी उपलब्धियों का “रिपोर्ट कार्ड” भी जारी किया। हुसैन ने राज्य में अपनी पार्टी के सभी मंत्रियों के काम की प्रशंसा की और कहा, “हमें सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है।”

दोनों दलों के संबंधों में जातिगत जनगणना और अन्य कुछ मुद्दों को लेकर हाल के दिनों में खटास देखने को मिली है। इस हफ्ते की शुरुआत में भाजपा सांसद छेदी पासवान ने कहा था कि नीतीश कुमार सत्ता के लिए ‘दाऊद इब्राहिम’ से भी हाथ मिला सकते हैं। जद (यू) ने पलटवार करते हुए कहा था कि भाजपा नेताओं के “अहंकार” की वजह से पार्टी को “महाराष्ट्र में शिवसेना जैसे पुराने, भरोसेमंद सहयोगियों” को गंवाना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.