ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओडिशा में एक और बड़ा हादसा, फिर पटरी से उतरे मालगाड़ी के कई डिब्बे

ओडिशा। ओडिशा के बारगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहा है। बारगढ़ जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है। इसकी जानकारी ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा दी गई।

ओडिशा में आज 5 जून को एक और रेल हादसा हुआ है। राज्य के बारगढ़ में मालगाड़ी के कई डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है। ये रेल हादसा बालासोर में हुई दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना के तीन के बाद हुआ है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के बारगढ़ जिले समरधरा के पास एसीसी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। ट्रेन मेदापल्ली के पास डिरेल हुई है। ये मालगाड़ी जिले के डूंगरी चूना पत्थर खदान से बारगढ़ की तरफ जा रही थी।

इसलिए हुआ रेल हादसा
कहा जा रहा है पहिए के फटने के चलते ट्रेन के 5 कंटेनर पलट गए। इस घटना में किसी के घायल होने की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। हादसा बारगढ़ मौजूद एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में चूना पत्थर ले जाते समय हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.