ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिग बाॅस ओटीटी 2 में नजर आएंगे ये फेमस सेलिब्रिटीज इस दिन से शुरू होने जा रहा है शो

सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला फेमस शो बिग बाॅस काफी लोकप्रिय है। विवादित होने के साथ-साथ ये शो लोगों को काफी पसंद आता है। हर सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई दर्शकों का मनोरंजन करती है। ये शो टीआरपी लिस्ट में टाॅप 10 में अपनी जगह बनाने में हमेशा कामयाब रहता है। वहीं अब बिग बाॅस ओटीटी का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस सीजन को सलमान खान होस्ट करेंगे। वहीं अब एक-एक करके इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ रहा है। जिसमें यूट्यूबर अनुराग डोभाल, एक्ट्रेस पलक पुरसवानी, स्प्लिट्सविला 11 फेम केविन अल्मासिफर, एक्टर अविनाश सचदेव, एक्ट्रेस जिया शंकर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आवेज दरबार, मनीषा रानी के नाम शामिल हैं।

शामिल होंगे फेमस कंटेस्टेंट

हालांकि ये लिस्ट अभी खत्म नहीं हुई है। वहीं अब बिग बाॅस ओटीटी 2 के लिए दो और नाम सामने आ गए हैं। इनमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा और डेंटिस्ट बेबिका ध्रुव का नाम शामिल है। बेबिका एक्टर होने के साथ-साथ एक डेंटिस्ट हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को एस्ट्रोलाॅजर भी बताया है। साथ ही ये भी खबरें आ रही हैं कि अंजलि अरोड़ा शो की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं।

इस दिन से शुरू होगा शो

हाल ही में बिग बाॅस ओटीटी 2 का एंथम सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस एंथम सॉन्ग को रफ्तार ने गाया है। इस बार के सीजन की खास बात ये भी है कि इस बार जनता को ही बिग बाॅस बनाया गया है। दरअसल बिग बाॅस ओटीटी 2 में जनता को कंटेस्टेंट्स से लाइव इंटरेक्शन करने का मौका मिलेगा। ऑडियंस कंटेस्टेंट्स से राशन के साथ-साथ टास्क के बारे में भी उन्हें अपना सुझाव दे सकते हैं। बिग बॉस का हर सीजन काफी फेमस होता है। टेलीविजन पर तो शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता ही है लेकिन ओटीटी पर भी दर्शकों ने इस शो को काफी पसंद किया है। ये शो 17 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.