ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डॉ. शांति एसबी सिंह अस्पताल में मरीजों को मिलेगी सभी सुविधाएं

पटना। राजधानी के राजेंद्र नगर में मल्टी सुपर स्पेशियलिटी डॉ. शांति एसबी सिंह अस्पताल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर अस्पताल के गाइनोकोलॉजिस्ट डा. शांति एसबी सिंह ने कहा कि यहां पर मरीजों के इलाज के लिए सभी सुविधा उपलब्ध है। अब मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। एक ही छत के नीचे मरीजों को सभी सुविधा मुहैया करायी जाएगी। वहीं अस्पताल के प्रबंध निदेशक मनीष कुमार खरगा ने बताया कि इस अस्पताल में कुल 50 बेड है। इसमें आईसीयू, डायलिसिस, एनआईसीयू, इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही आयुष्मान भारत योजना को भी जोड़ा जाएगा। इससे मरीजों को इलाज में काफी सहूलियत होगी। अब इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे मरीजों को इलाज होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह अस्पताल बिहार का नंबर वन होगा। इस मौके पर गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. संजीव कुमार, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रागिनी, डॉ. विनोद, यूरोलॉजिस्ट डॉ. शशांक अभिषेक, ज्ञानेन्द्र कुमार पांडेय सहित अन्य वरीय चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.