ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में बेटे द्वारा सड़क पर मां को पीटने का वीडियो वायरल

इंदौर। इंटरनेट मीडिया पर बुधवार को एक युवक द्वारा एक बुजुर्ग महिला को मारने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वी़डियो में युवक बुजुर्ग महिला को किसी बात पर पहले लड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह उसे धक्का देता है और झापड़ मारता है। बाद में उसे लात से भी मारते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान बुजुर्ग महिला खुद को बचाते हुए और युवक को नहीं मारने की बात कहती दिखाई दे रही है।

इस वायरल पोस्ट में इन्हें मां-बेटा बताया गया है। पूरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के नंदन नगर का है। इसमें बेटा सुरेश वर्मा अपनी मां लीलाबाई को पीट रहा है। वायरल पोस्ट के अनुसार सुरेश आए दिन अपनी मां को पीटता है और आस-पास को लोगों से भी अभद्र भाषा में बात करता है। इसमें सरकार से मदद की भी मांग की गई है।

इस वायरल पोस्ट का चंदन नगर थाना पुलिस ने संज्ञान लिया और मामले की जांच की। टीआइ सुनिल शर्मा ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि वह सुनिल को ढूंढ रहे हैं और मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व ही पारिवारिक झगड़े में सुनिल की पत्नी के खिलाफ उसकी जेठानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

वहीं मां लीलाबाई पुलिस की पूछताछ में बेटे सुनिल को बचाने का प्रयास करती रही। लीलाबाई ने कहा कि बेटा सुनिल शराब के नशे में था और गलती से उसका हाथ उठ गया था। बाद में सुबह उसने अपनी करनी की माफी भी मांग ली थी। वह उस दिन कह रहा था मैं जेवरानी-जेठानी के झगड़े को रोक सकती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.