ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मैहर विधायक की टिप्पणी पर सांसद का पलटवार कहा कुछ लोग भौंकने के आदी होते हैं

सतना। सतना सांसद गणेश सिंह ने मैहर प्रवास के दौरान गत दिवस मैहर विधायक द्वारा उनको लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम वह हैं जो उद्घाटन और भूमि पूजन की राजनीति नहीं करते हैं। उन्हें पता होना चाहिए अगर हम न होते तो दो बार वह विधायक न बन पाते। सांसद गणेश सिंह उक्त बातें मैहर के झुकेही में आयोजित सभा के दौरान कहीं। सांसद गणेश सिंह इतने पर ही सांसद नहीं रुके उन्होंने विधायक पर इशारे से हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग भोंकने के आदी होते हैं।

यह जिला पिछड़ा हुआ जिला था

सांसद गणेश सिंह ने कहा कि यह जिला पिछड़ा जिला था। जिसे हमने पिछड़े जिले से निकालकर विकसित जिला में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ऐसी कौन सी योजना है जो हमने यहां नहीं लाई। हमने सभी योजना लाई। सब में निरंतर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की आदत है कि बिना मतलब के भोंकते रहते हैं। वे भोंक रहे हैं और कुछ नहीं कर रहे हैं। सांसद गणेश सिंह ने विधायक नारायण त्रिपाठी को कहा कि उनका जो स्वभाव है वे कुछ भी बोलते रहते हैं। इसमें उनका निजी एजेंडा रहता है।

सांसद पर विधायक ने यह की थी टिप्पड़ीः

गत दिवस मैहर अस्पताल में नव निर्मित ट्रामासेंटर पर विधायक नारायण त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे, तभी सतना सांसद गणेश सिंह ने विधायक के मोबाइल पर फोन कर बात की। जिसके बाद विधायक ने कहा था कि गणेश सिंह अपनी आदत से बाज आ जाएं नहीं तो परिणाम बुरे होंगे। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा सांसद गणेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे उन्होंने कहा था कि सतना सांसद के कहने पर भूमि पूजन व उद्घाटन का कार्यक्रम रखा जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चार बार से लगातार सांसद हैं लेकिन उनके द्वारा कोई भी केंद्र की योजना सतना में नहीं लाई गई जबकि राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य का भूमि पूजन करने के लिए सबसे पहले पहुंच जाते हैं उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्होंने सुधार नहीं किया तो मैहर आना मुश्किल हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.