ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुर में माल भेजने के नाम पर व्यापारी से 1.25 करोड़ की ठगी

शहर में माल भेजने के नाम पर एक करोड़ 25 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाने का है। SKS इस्पात एंड पावर लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक दीपक गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार 27 मई 2021 से राजेंद्र गेयर ई 13 लघुकुंज इंस्ट्रीज एरिया गाजियाबाद के मालिक राजेंद्र सिंह द्वारा विभिन्न उपकरण भेजने के नाम पर SKS इस्पात के प्रबंधक से एक करोड़ 25 लाख रुपये लिए थे। काफी समय बीतने के बाद राजेंद्र ने ना तो माल भेजा और न ही पैसे लौटाए। रुपये देने के बाद भी जब उपकरणों की डिलीवरी नहीं की गई तो, खुद को ठगा हुआ महसूस कर एसकेएस इस्पात के प्रबंधक ने सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज करवाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.