ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी की फिल्म ‘लव हॉस्टल’का ट्रेलर रिलीज

बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी की फिल्म ‘लव हॉस्टल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह एक क्राइम थिलर फिल्म है, जो कि उत्तर भारत के बैकड्रॉप में सेट गई है। बॉबी देओल करीब 2 साल बाद फिल्म में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वेबसीरीज ‘आश्रम’ में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में वह एंग्री लुक में हैं और निगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं। विक्रांत मैसी, आशु नाम के युवा का किरदार निभा रहे हैं जबकि सान्या मल्होत्रा का नाम ज्योति है। वे कपल की भूमिका में हैं, जो घर से भागकर शादी कर लेता है। उनके पीछे उनके परिवार वाले पीछे पड़ जाते हैं। ट्रेलर में बॉबी देओल के एंट्री करते ही यह रोमांचक हो जाता है।

ट्रेलर को बॉबी देओल ने शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘प्यार में पड़ना आशु और ज्योति की पसंद थी, उनकी किस्मत लिखना मेरे हाथ में है। लव हॉस्टल का ट्रेलर आ गया है। इस वैलेंटाइंस डे पर डागर आपको प्यार से डरा देगा। फिल्म के लेखक और निर्देशक शंकर रमन हैं। इसे गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर दिखाई जाएगी। यह 25 फरवरी 2022 को रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.