ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलवामा के शहीदों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि बोले- सैनिकों का बलिदान देशवासियों को प्रेरित करेगा

नई दिल्ली : 14 फरवरी का दिन इतिहास में जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। तीन बरस बीतें, लेकिन उस घटना के जख्म आज तक हरे हैं, जब आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमले के लिए चुना। राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी थी , जिसमें देश के 40 जवान शहीद हो गये थे और कई गंभीर रूप से घायल हुए थे।पुलवामा में सीआरपीएफ दस्ते पर आतंकी हमले के के आज तीन साल पूरे हो गए। इस हमले में हमारे देश के 40 वीर जवान शहीद हुए थे। सैनिकों की इस बलिदान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने याद किया है। पीएम मोदी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज के दिन 2019 में पुलवामा में शहीद हुए देश के बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय को देश को मजबूत और संपन्न बनाने के लिए प्रेरित करेगा।हालांकि, देश के वीर जवानों के आतंकवादियों के इस कायराणा हरकत का 12 दिनों के भीतर मुंहतोड़ जवाब भी दिया। भारतीय वायु सेना ने बालाकोट में आतंकी संगठन जैश के प्रशिक्षण शिविर पर एयर स्ट्राइक किया। कहा जाता है कि इस हमले में 350 से अधिक आतंकवादी मारे गये. यहीं, नहीं आतंकियों के टॉप कमांडर भी मारे गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.