ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डोमिसाइल नीति हटाना बिहारी युवाओं का अपमान : पप्पू यादव

शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर गर्दनीबाग में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का महाधरना

पटना। जन अधिकार पार्टी के द्वारा शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को लागू करने के लिए गर्दनीबाग में महाधरना का आयोजन किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि डोमिसाइल नीति को हटाना बिहार के युवाओं के साथ विश्वासघात है। इससे बिहार के युवाओं के लिए अवसर की कमी हो जाएगी। यह बिहारी युवाओं का अपमान है। यह बिहार सरकार का एक आत्मघाती कदम है। .पप्पू यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण युवाओं का पलायन हो रहा है। जाप का एक- एक कार्यकर्ता डोमिसाइल नीति लागू करने हेतु गांव- गांव जाकर आंदोलन करेगा। वहीं, पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में बेरोजगारों की संख्या में बेहताशा बढ़ोतरी हुई है। हम चाहते है कि शिक्षक नियुक्ति में 100% डोमिसाइल नीति लागू हो। सरकार से रोजगार और डोमिसाइल नीति को लागू करने के लिए 09 जुलाई को नेशनल हाइवे को जाम और 16 जुलाई को रेल चक्का जाम करेंगे।. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी का डर 8.9 प्रतिशत है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के केके पाठक और मुख्य सचिव आमिर सुब्हानी के बयानों ने बिहार के युवाओं का अपमान किया है। सरकार को डोमिसाइल नीति को किसी भी सूरत में लागू करना होगा. आज एक साल हो गए लेकिन सरकार 10 लाख वादे को पूरा नहीं कर पाई है। प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आज डोमिसाइल नीति लागू करने के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आज धरना दिया जा रहा है। डोमिसाइल नीति लागू करने वाले शिक्षा मंत्री को इस्तीफा ले लेनी चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह ने कहा कि बिहार सरकार इस मुद्दे को लेकर कठघरे में है. जाप का एक -एक कार्यकर्ता नौजवानों के साथ है। वर्तमान शिक्षा मंत्री के कार्यों से बिहार शर्मसार कर दिया है। शून्य का अविष्कार करने वाले बिहार में शिक्षकों की कमी हैं यह बिहारवासियों का घोर अपमान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.