ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुजराती कालेज में बीबीए की छात्राओं को पढ़ा दिया बीसीए का विषय

इंदौर। एमकेएचएस गुजराती कालेज की लापरवाही बीबीए और बीसीए के द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों पर भारी पड़ने वाली है, क्योंकि सालभर तक कालेज के प्राध्यापक बीबीए की छात्राओं को ई-कामर्स का विषय पढ़ाते रहे, जबकि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में यह पाठ्यक्रम का हिस्सा ही नहीं था।

छात्राओं को जब इसका पता चला तो शिक्षकों को बताया। आनन-फानन में कालेज प्रबंधन ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से चर्चा की। फिर विश्वविद्यालय ने इनकी परीक्षा डेढ़ माह आगे बढ़ा दी। इस बीच एनईपी में ई-कामर्स से मिलते-जुलते विषय की तैयारी आनलाइन कराने का सुझाव विश्वविद्यालय ने दिया है।

टाइम टेबल जारी हुआ तो समझ आई गलती

उल्लेखनीय है कि एमकेएचएस गुजराती कालेज में बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं को बीसीए का विषय ई-कामर्स पढ़ाया गया। मई-जून के बीच पाठ्यक्रम भी पूरा हो गया। विश्वविद्यालय ने पंद्रह दिन पहले बीए, बीकाम और बीएससी द्वितीय वर्ष का टाइम टेबल जारी किया। इसके बाद कालेज ने बीबीए-बीसीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा स्कीम के बारे में विश्वविद्यालय से चर्चा की। उस दौरान उन्हें समझ आया कि बीबीए की छात्राओं को गलत विषय पढ़ा दिया।

यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक से की बात

दो दिन पहले कालेज के प्राचार्य और तीन शिक्षकों ने परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी से भेंट की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बीबीए-बीसीए के कई विषय बदल गए हैं। वैसे पुरानी परीक्षा स्कीम में बीबीए-बीसीए में ई-कामर्स विषय था, जो एनईपी में सिर्फ बीसीए में रखा गया है। एनईपी और पुरानी योजना की गफलत से यह स्थिति बनी है।

आनलाइन माध्यम से पूरा करेंगे कोर्स

तीन घंटे तक चर्चा के बाद निर्णय लिया कि कालेज की छात्राओं को ई-कामर्स से मिलता-जुलता विषय पढ़ाया जाए। कालेज को छात्राओं की आनलाइन क्लास के माध्यम से पाठ्यक्रम पूरा करने का सुझाव दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.