ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

भाजपा के विधानसभा मार्च में पुलिस बर्बरता से लोकतंत्र शर्मसार हुआ : अशोक अग्रवाल

कटिहार। पटना में विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा की गई बर्बरता बिहार सरकार की निरंकुशता व तानाशाही का प्रमाण है। पूर्व में जिस तरह से सरकार ने छात्रों, शिक्षक अभ्यर्थियों, युवाओं व किसान सलाहकारों के प्रदर्शन को पुलिसिया आतंक से दबाया था। उससे एक कदम आगे बढ़ते हुए पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाई है।
अनेकों युवा, बुजुर्ग और महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। कई लोग अभी भी अस्पताल में हैं।

राजनैतिक प्रतिशोध के लिए सरकार द्वारा राजनैतिक कार्यकर्ताओं के शान्तिपूर्ण प्रदर्शन पर इस तरह का बर्बर पुलिस बल कभी प्रयोग नहीं किया गया।
पुलिस द्वारा जान-बूझकर सिर पर लाठियां बलपूर्वक बरसाई जा रही थी।
घटना का दृश्य देखकर कोई भी बता सकता है कि पुलिस ने किस मानसिकता के साथ अपना वीभत्स रूप प्रदर्शित किया है। आज पुलिस की दमनकारी कार्यवाही के दौरान ही भाजपा जहानाबाद के जिला महामंत्री श्री विजय कुमार सिंह जी का दुःखद निधन हो गया।

बिहार आंदोलन की धरा रही है। आज सत्ता में बैठे लोग भी आंदोलन की ही उपज हैं। फिर भी जिस तरह की घटना आज बिहार में हुई है वह सरकार की निराशा, कुंठा और विफलता को सिद्ध करती है। यह सत्ता के कुंठा और अहंकार का विकृत स्वरूप है। बिहार में लोकतंत्र की हत्या के इस वीभत्स स्वरूप से हृदय विदीर्ण है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.