ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुनाफे के रनवे पर लौटी स्पाइसजेट एयरलाइन, निवेशक भी मालामाल

प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को बड़ा मुनाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में स्पाइसजेट का मुनाफा 42.45 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में एयरलाइन कंपनी को 66.78 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। दिसंबर तिमाही के दौरान स्पाइसजेट की कुल आय बढ़कर 267.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 187.06 करोड़ रुपये थी। शेयर बाजार में स्पाइसजेट के स्टॉक में जबरदस्त उछाल देखने को मिली और इस वजह से निवेशक मालामाल भी हुए। मंगलवार को कारोबार के अंत में स्पाइसजेट का स्टॉक प्राइस 64 रुपए रहा। एक दिन पहले के मुकाबले प्रति स्टॉक 4.75 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। फीसदी के हिसाब से बात करें तो 8.02% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यात्रियों की संख्या बढ़ने और लॉजिस्टिक्स कैटेगरी के बेहतर प्रदर्शन की वजह से स्पाइसजेट घाटे से उबर पाई है। स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, “हमें इस बात की खुशी है कि तीसरी तिमाही में हम फिर लाभ की स्थिति में पहुंच गए। यात्रियों की संख्या में सुधार और लॉजिस्टिक्स के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन की वजह से हम मुनाफा दर्ज करने में सफल रहे हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.