ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

होली कब है? इस बार क्या बन रहे हैं संयोग, कब करें होलिका दहन

नव वर्ष 2022 में 10 मार्च से होलाष्टक (Holashtak 2022) शुरू हो जाएगा तथा 17 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan 2022) और 18 मार्च को रंगों का पर्व होली (Holi Festival Of Colors) मनाया जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है। होलाष्टक के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। होलिका दहन के पूर्व दो 2 डांडे रोपण किए जाते हैं। इसमें से एक डांडा होलिका का प्रतीक तो दूसरा डांडा प्रहलाद का प्रतीक माना जाता है। इन दोनों डांडे की विधिवत पूजा की जाती है। इसके बाद इन डंडों को गंगा जल से शुद्ध करके के बाद इन डांडों के आस-पास गोबर के उपले, लकड़ियां, घास की जाती है और धीरे-धीरे इसे बड़ा करते हुए होलिका दहन वाले दिन इसे जला दिया जाता है।

इस बार होली यानी धुलेंडी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा और रंगों वाली धुलेंडी से एक दिन पूर्व होलिका दहन का पर्व मनाने की परंपरा है। होलिका दहन के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त गुरुवार, 17 मार्च को प्राप्त हो रहा है।

कब करें होलिका दहन- Holika Dahan 2022

होलिका दहन तिथि-Holika Dahan Date

गुरुवार, 17 मार्च 2022

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त-Holika Dahan Muhurat 2022

रात 9.20 मिनट से रात 10.31 मिनट तक।

पूर्णिमा तिथि- गुरुवार, 17 मार्च 2022 दोपहर 01.29 मिनट से शुरू।

शुक्रवार, 18 मार्च को दोपहर 12.47 मिनट पर पूर्णिमा तिथि की समाप्ति।

शुक्रवार, 18 मार्च को होली (धुलेंडी पर्व) मनाया जाएगा।

भद्रा पूंछ के समयावधि में होलिका दहन किया जाता सकता है। इस दिन भद्रा पूंछ का समय- रात 09.06 से 10.16 मिनट तक।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.