ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राज्य अधिवक्ता परिषद ने अभिभाषक वेलफेयर समिति को किया अवैधानिक घोषित

इंदौर। राज्य अधिवक्ता परिषद ने तदर्थ कमेटी द्वारा गठित अभिभाषक वेलफेयर समिति को अवैधानिक घोषित कर दिया है। परिषद ने माना कि तदर्थ कमेटी ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर कमेटी का गठन किया था। मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद को ऐसी समानांतर समिति के गठन की कोई जानकारी भी नहीं दी गई थी। इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने अभिभाषक वेलफेयर समिति को लेकर राज्य अधिवक्ता परिषद से शिकायत की थी। परिषद ने इस पर सुनवाई के बाद वेलफेयर समिति को अवैधानिक घोषित किया है।

गौरतलब है कि इंदौर अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य अधिवक्ता परिषद ने तदर्थ कमेटी का गठन किया था। कमेटी को निष्पक्ष चुनाव कराने का काम सौंपा था, लेकिन उसने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर अभिभाषक वेलफेयर समिति गठित कर ली। इसने अधिवक्ता कल्याण निधि के स्टाम्प टिकट अधिवक्ताओं को 40 रुपये के बजाय 70 रुपये में बेचे।

बिना मान्यता के संघ को कोई अधिकार नहीं

परिषद ने आदेश में कहा है कि अभिभाषक वेलफेयर कमेटी को न तो अधिवक्ता कल्याण निधि के स्टाम्प टिकट खरीदने-बेचने का अधिकार है, न ही अधिवक्ताओं से टिकट की राशि से अतिरिक्त राशि वसूलने का। मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद से बिना मान्यता लिए कोई भी संघ अधिवक्ता संघ की परिभाषा में नहीं आता है।

ट्रस्ट बना लिया था

अधिवक्ताओं ने बताया कि तदर्थ कमेटी ने एक ट्रस्ट भी बना लिया था। इसमें सदस्यता के नाम पर 50 से ज्यादा वकीलों से 11-11 हजार रुपये जमा करवाए गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.