ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत में बीते 24 घंटे में सामने आए COVID-19 के 30,615 नए मामले, 514 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटों में COVID-19 के 30,615 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 514 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 82,988 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में कोरोना वायरस के अब तक 4,27,23,558 मामले मिले हैं, जबकि, सक्रिय मामले की संख्या 3,70,240 है। एएनआइ के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 30,615 नए मामले आए, 82,988 रिकवरी हुईं और 514 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

कुल मामले: 4,27,23,558

सक्रिय मामले: 3,70,240

कुल रिकवरी: 4,18,43,446

कुल मौतें: 5,09,872

कुल वैक्सीनेशन: 1,73,86,81,675

आपको बता दें कि, देश में अबतक 1,73,86,81,675 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। यहीं नहीं, कोरोना से ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या 4,18,43,446 है। इसके अलावा कोरोना से 5,09,872 लोगों की मौत हो गई है

इससे पहले, मंगलवार को देश में कोरोना के 27,409 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 82,817 लोग कोरोना से ठीक हुए, जबकि 347 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, सोमवार को देश में कोरोना के 34,113 नए मामले दर्ज किए गए थे। रविवार को 44,877 मामले सामने आए थे। सोमवार को कोरोना से 346 लोगों की मौत हुई थी, जबकि रविवार को संक्रमण से 684 लोगों की जान गई थी। तीसरी लहर में कोरोना के मामलों और मौतों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.