ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कब रखा जाएगा अजा एकादशी व्रत, नोट करें तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है। अजा एकादशी का व्रत करने से जातक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल मिलता है। इस वर्ष अजा एकादशी के दिन रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। जिसमें की गई पूजा-अर्चना का लाभ साधकों को प्राप्त होगा।

अजा एकादशी तिथि 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार, अजा एकादशी व्रत के लिए एकादशी तिथि 9 सितंबर को शाम 07.17 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 10 सितंबर की रात्रि 09.28 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, अजा एकादशी व्रत 10 सितंबर, रविवार को रखा जाएगा।

अजा एकादशी पूजा मुहूर्त 2023

अजा एकादशी व्रत का पूजा मुहूर्त सुबह 07.37 मिनट से शुरू होगा। जातक सुबह 07.37 मिनट से लेकर दोपहर 12.18 मिनट के बीच पूजा कर सकते हैं। लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 09.11 मिनट से सुबह 10.44 मिनट तक है। वहीं, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 10.44 मिनट से दोपहर 12.18 मिनट तक है।

अजा एकादशी 2023 में शुभ योग

अजा एकादशी के दिन रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। रवि पुष्य योग दोपहर 05.06 मिनट से बन रहा है, जो अगले दिन सुबह 06.04 मिनट तक है। सर्वार्थ सिद्धि योग 10 सितंबर को शाम 05.06 बजे से लेकर 11 सितंबर की सुबह 06.04 मिनट तक है।

अजा एकादशी व्रत 2023 का पारण समय

अजा एकादशी व्रत का पारण 11 सितंबर को सूर्योदय के साथ होगा। व्रत का पारण सुबह 06.04 मिनट से सुबह 08.33 मिनट के बीच कर सकते हैं। द्वादशी तिथि रात्रि 11.52 मिनट तक है।

अजा एकादशी व्रत का महत्व

अजा एकादशी का व्रत रखने से जातक के सभी पाप मिटते हैं। भगवान विष्णु की कृपा के व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.