ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुर के माना में तैयार सिविल अस्पताल में निशुल्क होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

रायपुर में आंखों से जुड़ा एक स्पेशल केयर सेंटर शुरू किया गया है। अब तक जिला अस्पताल पंडरी कैंपस में चल रहे नेत्र विभाग को माना के सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। अब यहां लोगों को ओटी और ओपीडी सेवा का फायदा मिलेगा। यहां 150 बेड के अस्पताल में, 3 नेत्र रोग विशेषज्ञ, 4 नेत्र सहायक अधिकारी, 2 नर्सिंग स्टाफ और 2 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शासकीय सिविल अस्पताल माना नेत्र रोग में अपनी सेवाएं देगा। यहां अब आंखों का ईलाज शुरू कर दिया गया है। 16 फरवरी को यहां 2 मोतिया बिंद के ऑपरेशन भी किए गए है। भविष्य में केस बढ़ने के लिए टीम तैयार है, मरीज यहां आकर नि:शुल्क ऑपरेशन करवा सकते हैं।

अस्पताल जाने से पहले कुछ जरूरी सामान अपने साथ ले जाए, जिससे 3 दिन रुकने में उन्हें परेशानी न हो। ऑपरेशन के 4 दिन बाद मरीज को हम छुट्‌टी दे देते हैं। मरीज अपने साथ यदि कोई दवा चल रही हो बीपी-शुगर की, तो दवा और पर्ची साथ में रखें और पानी बोतल ग्लास, गर्म कपड़े। प्रतिदिन पहनने वाले कपड़े अपने साथ ले के जाएं। मरीज को 3 दिन रोकने पर प्रथम दिन मरीज की जांच, दूसरे दिन ऑपरेशन, तीसरे दिन आंखों में दवाई तथा चौथे दिन डिस्चार्ज कर दिया जाता है। इस दौरान मरीज को निःशुल्क भोजन और दवा भी दी जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.