ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन सितंबर के अंत में, इंदौर से पीथमपुर और उज्जैन तक चलेगी

इंदौर। शहर की बहुप्रतिक्षित मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन सितंबर के अंत में होगा। वहीं मेट्रो ट्रेन को इंदौर के पास औद्योगिक शहर पीथमपुर और धार्मिक शहर उज्जैन तक चलाए जाने की पहल हो चुकी है। यह बात इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने शुक्रवार को दी।

सासंद लालवानी ने बताया कि मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में इसका ट्रायल रन 26 से 30 सितंबर के बीच कराया जाएगा। मेट्रो ट्रेन इंदौर शहर और इंदौरवासियों के लिए बड़ी सौगात है।

इंदौर से पीथमपुर और उज्जैन तक चलेगी

उन्होंने बताया कि मट्रो ट्रेन को इंदौर से उज्जैन और इंदौर से महू होते हुए पीथमपुर तक चलाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से मेट्रो को आगामी सिंहस्थ को देखते हुए मेट्रो ट्रेन को इंदौर से उज्जैन तक चलाने की मांग की थी। इसमें करोड़ों वाहन और लोग उज्जैन आएंगे। सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के साथ ही आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को देखते हुए मेट्रो को उज्जैन तक बढ़ाना चाहिए।

साथ ही उज्जैन में आने-जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मेट्रो आने से उन्हें सुविधा होगी। साथ ही प्रदेश की औद्योगिक नगरी पीथमपुर व महू को भी मेट्रो से जोड़ने की मांग की थी। लालवानी ने कहा कि इसका फ़िज़िकल सर्वे पूरा हो चुका है।

उन्होंने बताया कि इंदौर-उज्जैन टोल पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए वहां सड़क चौड़ी करने व टोल लेन बढ़ाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। खासकर शनिवार-रविवार को इस टोल पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.