17 फरवरी 2022 को BYO ने अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया, बिहारशरीफ महफूज आलम।
BYO नालंदा ने स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष में बनौलिया बिहार शरीफ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में BYO अध्यक्ष श्री मोजाहिर इस्लाम साहब उपस्थित थे, इस दौरान श्री मोजाहिर इस्लाम ने श्रोता को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, समानता, बंधुता एवं भाईचारे को बनाए रखने एवं समाज में फैल रहे असमंजस्व को दूर करने तथा ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का निराकरण के लिए BYO प्रथम दिन से ही इन मूल्यों पे कार्य कर रही है साथ ही साथ उन्होंने अपने समापन भाषण के दौरान नालंदा के सदस्यगण से आह्वान किया की आप BYO के एक मजबूत कैडर के रूप में जुड़े और नालंदा की इस पावन भूमि और देश के लिए अपना योगदान दे।
BYO नालंदा आगामी 2022-23 के लिए योजना भी बनाई जिसमे मुख्य रूप से पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष रोपण, रक्त दान दिवस पर अलग अलग स्थानों पे स्वस्थ जांच शिविर एवं रक्त दान शिविर लगाएगी और सविधान दिवस के अवसर पे लोगो को संविधानिक मूल्यों से लोगो को आरस्ता करेगी । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से BYO अध्यक्ष (नालंदा) तारिक अनवर, सचिव शमशाद आलम, पूर्व अध्यक्ष अरमान अली एवं खालिद अनवर उपस्थित थे।