ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्या वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे आर अश्विन टूर्नामेंट से पहले दिया बड़ा हिंट

नई दिल्ली।  क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया की 20 सदस्यीय टीम दो से तीन महीने पहले तैयार थी। इन 20 लोगों में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम शामिल नहीं था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि अश्विन वर्ल्ड कप खेलेंगे। इसके बाद जब विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया गया, उसमें भी अश्विन को शामिल नहीं किया गया था। हालांकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल घायल हो गए। आर अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया गया और वह विश्व कप टीम का हिस्सा बन गए।

मेरा आखिरी विश्व कप होगा- अश्विन

टीम में चुने जाने के बाद आर अश्विन ने कहा कि इस बारे में सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए गेंदबाज ने विश्व कप में सिलेक्शन को लेकर कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने सोचा नहीं था कि खेलूंगा। मैं पिछले 4-5 पास से अपने खेल का मजा ले रहा हूं। इस टूर्नामेंट में इसी मानसिकता के साथ उतरूंगा।’ अश्विन ने कहा कि मैं इसके बारे में ज्याद कुछ नहीं कह सकता, लेकिन यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा।

महत्वपूर्ण होगा कि दबाव कैसे झेलते हैं

आर अश्विन ने आगे कहा कि आप बॉल को सिर्फ दोनों तरफ स्विंग कर सकते हैं। मुझे लगता है कि मैं ऐसा कर सकता हूं। इस बड़े टूर्नामेंट में यह सबसे महत्वपूर्ण होगा कि आप दबाव को कैसे संभालते हैं। इसलिए मैं अपने गेम का आनंद लेने की मानसिकता के साथ खेलना चाहता हूं।

भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से

टीम इंडिया का पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। दूसरा मैच 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान से है। भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। असके बाद 19 अक्टूबर को भारतीय टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.