ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गहरी खाई में जा गिरी स्कूल बस, एक बच्चे समेत 7 की मौत, दो दर्जन लोग घायल

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में स्कूल बस के गहरे खाई में गिरने की खबर सामने आई है। इस हादसे में  7 लोगों की मौत और 24 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि हादसा कालाढूंगी रोड पर नालनी के पास रात करीब 8 बजे हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हिसार के शाहपुर गांव स्थित न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल के 34 लोग शनिवार को नैनीताल घूमने आए थे, तभी घर लौटते वक्त बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी है। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम पहुंची और रेस्क्यू कर सभी घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मरने वालों में 5 महिला स्टाफ और एक बच्चा शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.