ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

भोपाल। प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर से पहले इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। राजधानी भोपाल में स्थित मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर वैकेंसी ओपन की गई है।

इन पदों पर भर्ती संविदा या प्रतिनियुक्ति माध्यम से की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्षों, अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 के माध्यम से की जाएगी। आयु में छूट राज्य सरकार के नियम के अनुसार दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

MP Governmet Jobs 2023: वही जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 170 रुपए रखे गए हैं जबकि एससी, एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 170 रुपए निर्धारित किए गए हैं। आवेदक आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से कर सकेंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

 जिन पदों पर भर्ती की जानी है उनमें, जनरल मैनेजर के छह पद के अलावा मैनेजर के 5 पद, प्रोक्योरमेंट सलाहकार के एक पद सहित कुल 23 पद शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और चयन के आधार पर किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.