मध्य प्रदेश के महाविद्यालयों में लागू होगा ड्रेस कोड, पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज से होगी शुरुआत
भोपाल। मध्य प्रदेश के कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू होने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेजों से होगी, जिनमें इसी शिक्षा सत्र से ड्रेस कोड लागू किया जा सकता है। बाद में यह व्यवस्था अन्य कॉलेजों में भी अपनाई जाएगी। इस संदर्भ में विभिन्न वर्गों की राय लेते हुए सहमति बनाने के प्रयास चल रहे हैं। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस बात की जानकारी दी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.