ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिमझिम बारिश के बीच तालाब में गिरी कार, बड़ा हादसा टला

भोपाल। पुराने शहर के शाहजहांबाद थाना इलाके में शुक्रवार देररात नूरमहल रोड स्थित बाग मुंशी हुसैन खां तालाब में एक कार गिर गई। हालांकि हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने युवक को सुरक्षित कार से बाहर निकाल लिया। इससे अनहोनी टल गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है।

शाहजहांबाद थाना पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब डेढ बजे हुआ। घटना के समय हल्की वर्षा भी हो रही थी। तभी नूरमहल रोड पर एक कार सड़क किनारे से फिसलते हुए तालाब में उतर गई। घटना के प्रत्यक्षदशियों के तत्काल प्रयास करते हुए कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

तालाब के किनारे पानी कम रहने के कारण कार भी पूरी तरह नहीं डूब सकी थी। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। बाद में क्रेन की मदद से कार को भी तलाब से बाहर निकाल लिया गया।
एसआइ पवन सेन ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व में तालाब के किनारे पर बनी दीवार कई स्थानों से जर्जर होकर टूट गई है। तालाब के किनारे कई लोग अपने चार पहिया वाहन भी पार्क करते हैं। तालाब में पानी कम रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया। इस बारे में अभी कोई शिकायत नहीं की गई है।
बता दें कि नूरमहल रोड के दोनों किनारों पर तालाब बने हुए हैं। तालाबों में सुरक्षा के लिहाज से पहले बनाई गई दीवार टूट गई है। इस वजह से यहां कभी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका भी बनी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.