ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहले लोगों का बैंक खाता खुलवाते… फिर अकाउंट किराए पर लेकर करते थे ऑनलाइन ठगी, शिकंजे में दो आरोपी

उज्जैन। चिमनगंज पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित राघवी का तो दूसरा छत्तीसगढ़ का निवासी है। दोनों आरोपी अन्य लोगों के बैंक खाते खुलवा कर किराए पर लेते और ऑनलाइन ठगी के रुपये उनके बैंक खातों में जमा करवाते थे। इसके एवज में खाताधारक को कमीशन देते थे।

मुखबिर से मिली थी सूचना

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 एटीएम, पांच मोबाइल व बैंक पासबुक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भुवान पुत्र सुरेशचंद्र परमार निवासी धतुरिया राघवी लोगों से बैंकों में खाते खुलवा रहे हैं, जिसकी पासबुक व एटीएम वह अपने पास रखते हैं। इसके एवज में लोगों को कमीशन दिया जा रहा है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने भुवान को गिरफ्तार किया तो उसने अपने साथी सुरेंद्र पुत्र तुलाराम निवासी सोनपुरी छत्तीसगढ़ के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने सुरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जानकारी मिली कि भुवान से बैंक खातों की डिटेल लेकर सुरेंद्र उन बैंक खातों में ऑनलाइन ठगी के रुपये जमा करवा लेता था।

जिसे भुवान तत्काल एटीएम के माध्यम से निकाल लेता था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से ममता किराना स्टोर्स, रचना, भोलाराम, दशरथ, श्यामलाल, मंगल सिंह लिखी पर्ची बरामद की है। इसके अलावा 15 एटीएम, पांच मोबाइल, बैंक पासबुक व छह सील बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र व भुवान से पूछताछ की जा रही है। उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी निकाली जा रही है। बता दें कि ऑनलाइन ठगी के आरोपी किराए पर लोगों के बैंक खाते लेकर उन्हें कमीशन देते हैं, इससे वह पुलिस की कार्रवाई से भी बच जाते है। पुलिस तो ठगी के रुपये जिस बैंक खाते में जमा होते है, उन खाताधारकों को गिरफ्तार करती है, जबकि असली ठग पकड़ में नहीं आते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.