ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो कलेक्टोरेट में महिला ने पेट्रोल पिया

ग्वालियर। स्थानीय कलेक्टोरेट में दोपहर को एक महिला ने पेट्रोल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि जब पुलिस कर्मियों ने देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन तब तक महिला पेट्रोल गटक चुकी थी। महिला को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

महिला ने पेट्रोल इसलिए गटका है, क्योंकि उसकी जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है और इस बात की शिकायत उसने पुलिस व प्रशासन से की। लेकिन न तो दबंगों का कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई और न ही कोई एक्शन हुआ। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के मताबिक मोहना निवासी सीमा पत्नी गनेश नागर अपने पति व बच्चाें के साथ मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची और अपनी जमीन पर से कब्जा हटाने व जमीन का पट्टा देने के लिए आवेदन दिया। लेकिन उसके आवेदन पर अफसरों ने रिस्पांस नहीं दिया। इसके बाद उसने पेट्रोल की बोतल निकाली और पी गई। जैसे ही उसे महिला पुलिस कर्मियों ने पेट्रोल पीते देखा तो उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल को छीन लिया और उसे अस्पताल ले गए।

नहीं हुई सुनवाई

महिला के पति गणेश नागर ने बताया कि उसकी जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस बात की शिकायत प्रशासन व पुलिस से कई बार की गई। साथ ही जमीन का पट्टा देने के लिए भी कहा। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चूंकि उसके चार बच्चियां और वह मजदूरी करता है। ऐसे में जमीन चली जाएगी तो वह बच्चों का पालन पोषण कैसे करेगा। कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी इसलिए उसकी पत्नी ने पेट्रोल पीकर जान देने का प्रयास किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.