ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मायके में रह रही पत्नी को पति ने डाक से भेजा तीन तलाक, प्रकरण दर्ज

 अशोकनगर। पति की प्रताड़ना से तंग होकर अपने मायके में रह रही एक महिला को उसके पति ने पोस्टल डाक के माध्यम से तीन तलाक दे दिया। जब पति के द्वारा तीन तलाक का पत्र पत्नी को मिला तो पीड़ित महिला ने देहात थाना में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर महिला विवाह संरचना के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिछले साल हुआ था निकाह

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 26 अप्रैल 2023 को कोलारस निवासी आदिल से हुआ था। शादी के बाद उसके सुसराल पक्ष के लोग उसे मानसिक प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान पति ने उसके साथ मारपीट भी करने लगा।
जब पीड़ित महिला ने यह बात पिता के संज्ञान में लाई तो उन्होंने पति को पिकअप वाहन खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मदद भी की। इसके बाद भी पति द्वारा पीड़ित महिला से मारपीट की जाती रही।
इसके चलते वह परेशान होकर अपने पिता के साथ मायके आ गई। हाल ही में रविवार को एक पत्र डाक से महिला को प्राप्त हुआ, जिसमें तीन तलाक लिखा हुआ था जो उसके पति ने भेजा था। इसके बाद पीड़ित युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पति ने ये आरोप लगाकर दिया तलाक

पति द्वारा जो पत्र भेजा गया उसमें बताया कि उसकी पत्नी से निकाह के बाद वह छोटी-छोटी बातों पर लड़ती थी। इस दौरान उसको समझाने की कोशिश की गई तो वह उनके माता-पिता को अपशब्द बोलते हुए गालियां देती थी कि तुम छोटे हो, तुम्हारा खानदान छोटा है।
इस दौरान वह पिता सहित उसके माता-पिता को दबकर रहने की धमकी देती थी। साथ ही झूठ केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। इसके बाद वह मायके चली आई। जब मायके लेने गए तो परिजनों ने अपनी शर्त पर लड़की भेजने की बात कही।
पत्नी को भेजे गए पत्र में कई तरह के आरोप लगाते हुए पति ने 30 मई को दो गवाह के समक्ष पत्नी को पहला तलाक दिया, जिसको गवाहों ने सुना।
इसके बाद 2 जून को दूसरा तलाक दो गवाहों की मौजूदगी में और 8 जुलाई को तीसरा तलाक देकर इसकी जानकारी मोबाइल पर दी। जो पत्र भेजा गया उसमें निकाह के दौरान भेजी गई कुल राशि 1,06,786 वापस लौटाने को तैयार होने की बात कही।
महाना गांव की महिला का विवाह कोलारस के आदिल से हुआ था। विवाह के बाद दोनों में आपसी तालमेल नहीं बना। इसके बाद महिला मायके वापस आ गई।
महिला ने पति सहित सुसराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। वहीं उनके पति ने डाक से तीन तलाक का पत्र भेजा है। इस मामले की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.