ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एफएसएसएआई में फूड एनालिस्ट के पद पर जॉब का मौका

एफएसएसएआई में जॉब पाने का शानदार मौका है। फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया  ने फूड एनालिस्ट  के पद पर भर्ती निकाली है। ऐसे में जो भी इस पद के लिए योग्य और उम्मीदवार हैं, वे 10 मार्च, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को FSSAI की ऑफिशियल वेबसाइट fssai.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। उम्मीदवार, ध्यान दें कि अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 मार्च 2022 तक हैं। इसके बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।यह भर्ती एफएसएसएआई में अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर निकाली गई है। इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

फूड एनालिस्ट के पद पर ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

फूड एनालिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद @FSSA पर जाएं। अब Food ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करें। अब अपना विवरण भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें फॉर्म डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

60,000 रुपये होगी सैलरी

एफएसएसएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 60,000 रुपये सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों की कार्यसीमा 6 महीने होगी, हालांकि, प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर कार्यकाल को एक एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया के आधार पर होगा। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आवेदकों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.