ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राशन की दुकान की बहाली के लिए 15 हजार रुपए मांग रहा था अधिकारी, रिश्‍वत लेते धराया

रतलाम। जावरा के कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार को लोकायुक्‍त पुलिस ने रिश्‍वत लेते पकड़ा है। वह उचित मूल्य की निलंबित दुकान को बहाल करने के लिए एक व्यक्ति से चार हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

खबर खेलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई कागजी कार्रवाई के बाद नोटिस देकर छोड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता देवी सिंह गुर्जर निवासी ग्राम अरनिया गुर्जर तहसील पिपलोदा ने पिछले दिनों लोकयुक्त उज्जैन एसपी ऑफिस जाकर लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह को आवंटित उचित मूल्य की दुकान किसी कारणवश निलंबित कर दी गई थी।

उक्त उचित मूल्य की दुकान पर शिकायतकर्ता की पत्नी पार्वती देवी समूह की सचिव एवं विक्रेता है। उक्त दुकान की निलंबन से बहाली के लिए कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी जावरा आरोपित प्रेम कुमार अहिरवार 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत मिलने पर एसपी ने लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर प्रेम कुमार अहिरवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए डीएसपी राजेश पाठक द्वारा आठ सदस्य ट्रैप दल का गठन किया गया।

दल बुधवार को सुबह जावरा पहुंचा तथा योजना के अनुसार प्रेम कुमार अहिरवार के जावरा स्थित शासकीय घर के आसपास घेराबंदी की। कुछ देर बाद देवी सिंह गुर्जर ने घर मे जाकर प्रेम कुमार अहिरवार को चार हजार रुपये रिश्वत के दिये तथा बाहर आकर दल के सदस्यों को इशारा किया।

सदस्यों ने तत्काल वहां पहुंच कर प्रेम कुमार अहिरवार को पकड़ लिया तथा रिश्वत के रुपये जब्त किए। दल में डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक सेजवार, प्रधान आरक्षक हितेश आदि शामिल थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.