ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जामताड़ा के बराकर नदी में पलटी नाव, 16 लोगों के डूबने की है आशंका

Jharkhand News: झारखंड में जामताड़ा के बराकर नदी में बृहस्पतिवार की शाम तेज बारिश एवं आंधी के बीच एक यात्री नाव पलट गई और उसमें सवार 16 लोगों के नदी में डूबने की आशंका है.

Jharkhand News: झारखंड (Jharkhand) में जामताड़ा (jamtara) के बराकर नदी (Barakar River) में बृहस्पतिवार की शाम तेज बारिश एवं आंधी के बीच एक यात्री नाव (passenger boat) पलट गई और उसमें सवार 16 लोगों के नदी में डूबने की आशंका है. हालांकि नाव पर सवार चार लोगों को बचा लिया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नाव में कितने लोग सवार थे अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

चार लोगों को बचाया गया घटना की जानकारी मिलते ही जामताड़ा के उपायुक्त फैज़ अहमद मुमताज़ और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य का स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं. उपायुक्त फैज़ ने बताया कि दुर्घटना में नदी में डूब रहे चार लोगों को बचा लिया गया है और एनडीआरएफ के जवान अन्य लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार नाव में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सवार थे.

बारिश और तेज हवा से पलटी नावक्षेत्र में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है. जानकारी के अनुसार सभी लोग निरसा से जामताड़ा की ओर नाव से लौट रहे थे. इसी दौरान बारिश होने लगी और तेज हवा के कारण नाव बीच नदी में पलट गई. घटना की सूचना मिलने पर गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की. अंसारी ने सरकार से मृतक के आश्रितों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग की. साथ ही अविलंब नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग भी की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.