ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MP के भिंड का एक परिवार, पुलिस के डर से भोपाल CM हाउस पहुंचा

भिंड    एक परिवार इन दिनों 500 किलोमीटर दूर भोपाल में पड़ा है। यहां मुख्यमंत्री निवास के सामने इस परिवार का मुखिया अपनी पत्नी व बेटी के साथ पहुंचा और कह रहा है कि उसे भिंड पुलिस से डर है। उसे एससी-एसटी एक्ट में फंसाने के बाद अब भिंड पुलिस कुछ भी कर सकती है और सीएम हाउस के अधिकारियों से मुलाकात के बाद भी उसके मन में भिंड पुलिस का खौफ बरकरार है। भिंड जिले का रहने वाला देवेंद्र सिंह राजावत, उसकी पत्नी निशा और बेटी शैफाली आज मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे थे। यह तीन लोग श्यामला हिल्स पर बैठकर इंतजार कर रहे थे मगर उनकी सीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। जब उनसे मीडिया ने बात की तो पुलिस के डर से उनके भिंड से भोपाल आने की कहानी सामने आई है। करीब एक साल से यह परिवार भिंड की देहात पुलिस से प्रताड़ित होने की बात कह रहा है।

मकान विवाद में पुलिस का दबाव

देवेंद्र सिंह राजावत ने मीडिया से चर्चा में कहा है कि उसने एक व्यक्ति से मकान लिया था और तीन लाख रुपए उसे एडवांस भी दे दिए हैं। मकान का सौदा नौ लाख में तय हुआ था लेकिन अब वह 28 लाख रुपए मांग रहा है। इसमें भिंड के देहात थाना के प्रभारी रामबाबू यादव और तीन पुलिसकर्मी ने रुचि लेते हुए उन पर दबाव बनाया है कि वे मकान छोड़ दें और एडवांस में से एक लाख रुपए लेकर मकान खाली कर दे।

परिवार का आरोप सालभर से पुलिस कर रही परेशान

देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि सालभर से वह परेशान है क्योंकि भिंड पुलिस ने उनके परिवार को परेशान कर रखा है। कभी उनकी पत्नी को थाने ले जाते हैं तो कभी बेटी को और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। मुझे भी कई बार थाने ले गए और अलग-अलग जगह रखकर परेशान करते हैं। एससी-एसटी एक्ट में भी फंसा दिया है। देवेंद्र सिह ने कहा कि अगर वह भिंड लौटेगा तो पुलिस उसके साथ कुछ भी कर सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.