पैमाइश के बावजूद जमीन पर जबरिया निर्माण रोकने की मांग
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के अगईभगाड़ गांव में पैमाइश के बावजूद अरविन्द कुमार सिंह आदि की पैतृक जमीन पर जबरिया इण्टर लांकिग का कार्य ग्राम प्रधान द्वारा कराये जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी सदर ने नगर थानाध्यक्ष को प्रकरण देखने, कोई अवैधानिक कृत्य न होने देने का आदेश दिया था इसके बावजूद इण्टर लांकिग का कार्य जारी है।
इस सम्बन्ध में अगईभगाड निवासी अरविन्द ने कहा है कि गाटा संख्या 586, 587 की भूमि उनके बाबा स्वर्गीय काशी प्रसाद सिंह के नाम से दर्ज है, चकबंदी न होने के कारण अभी उनके चार भाईयों का नाम अभिलेखों में दर्ज नहीं है। उक्त भूमि पर ग्राम प्रधान जबरिया चकरोड़ बनाना चाहते हैं, भूमि की पैमाइश एवं शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होने मांग किया है कि उक्त भूमि पर जबरिया निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाय।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.