ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विष्णु सोलंकी ने मैच से पहले किया बेटी का अंतिम संस्कार , इसके बाद खेलने पहुंचे और लगाया बेहतरीन शतक

रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा और चंडीगढ़ के मैच में एक बार फिर एक क्रिकेटर ने अपनी लगन और जज्बे से सभी को प्रभावित किया है। अब पूरी दुनिया विष्णु सोलंकी को सलाम कर रही है। बड़ौदा के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले विष्णु के बेटी का निधन कुछ समय पहले ही हुआ था। बेटी के अंतिम संस्कार के बाद वे मैच खेलने पहुंचे और शानदार शतकीय पारी खेली। उनके शतक की बदौलत बड़ौदा की टीम चंडीगढ़ पर बड़ी बढ़त बना ली है।

विष्णु हाल ही में पिता बने थे और उनके घर में खुशियों का माहौल था। हालांकि, उनके घर में ये खुशियां ज्यादा दिन नहीं चली और नवजात बेटी का निधन हो गया। विष्णु अंतिम संस्कार में शामिल हुए और इसके बाद सीधे मैच खेलने पहुंच गए। यह इस रणजी सीजन का उनका पहला मैच था। इस मैच में उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अब बड़ौदा यह मैच जीतने के बेहद करीब है।

विष्णु की पारी की बदौलत बड़ौदा की स्थिति मजबूत विष्णु इस मैच में 161 गेंदों पर 103 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे इस पारी में अब तक 12 चौके लगा चुके हैं और 63.98 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत बड़ौदा की स्थिति मैच में काफी मजबूत है। दो दिन का खेल पूरा होने के बाद बड़ौदा के पास 230 रन की बढ़त है, जबकि दो सेट बल्लेबाज क्रीज पर मौजूदा हैं। चंडीगढ़ की पहली पारी 168 रन पर खत्म हुई थी और दूसरी पारी में भी बड़ौदा इस टीम को 300 के करीब लक्ष्य देकर पारी के अंतर से बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.